कृषि विभाग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर की माँग,राजस्व विभाग करे पंचायत चुनाव का कार्य।

SHARE:

कृषि विभाग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर की माँग,राजस्व विभाग करे पंचायत चुनाव का कार्य।

अयोध्या। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा अयोध्या ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र जारी कर कृषि विभाग के कर्मचारियों पर थोपे जा रहे डिजिटल डाटा फीडिंग कार्य को तत्काल प्रभाव से रोके जाने की मांग की है। संघ ने अपने पत्र में कहा है कि कृषि विभाग का मुख्य कार्य किसानों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना, कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन देना तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है। लेकिन विभागीय कर्मचारियों पर अनावश्यक रूप से डाटा अपलोडिंग व डिजिटल कार्य का बोझ डाला जा रहा है, जिससे मूल कार्य प्रभावित हो रहा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि विभागीय कर्मचारियों को पहले ही पंचायत चुनाव, निर्वाचन कार्य और अन्य गैर विभागीय कार्यों में लगाया जाता है। अब डिजिटल डाटा फीडिंग जैसी जटिल जिम्मेदारियों के कारण किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में दिक्कत हो रही है। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि कृषि विभाग के कर्मचारी तकनीकी सेवाओं के लिए प्रशिक्षित हैं, जबकि डिजिटल डेटा प्रबंधन का कार्य विशेषज्ञ एजेंसियों के माध्यम से कराया जाना चाहिए। इस प्रकार की व्यवस्थाएं न केवल विभागीय कार्यों को प्रभावित कर रही हैं बल्कि कर्मचारियों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव भी बना रही हैं। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि तत्काल प्रभाव से कृषि विभाग के कर्मचारियों को डिजिटल डाटा फीडिंग कार्य से मुक्त करते हुए उन्हें उनके मूल कार्यों जैसे – कृषकों की प्रगतिशील खेती, फसल विकास, उर्वरक वितरण, बीज उपलब्धता, कृषि योजनाओं के संचालन तथा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन देने में लगाया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो कर्मचारी आंदोलन करने को विवश होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री उमाशंकर वर्मा, महामंत्री श्री प्रकाश मौर्य, राहुल मिश्र, आशीष पांडेय, विजय साहनी, अरुण वर्मा, सुनील यादव, अर्जुन चौधरी, राम यस गुप्त, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद पटेल, बृजेश वर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र वर्मा, हर्षित पांडेय, दुर्गेश गुप्त, मनोज चौरसिया आदि उपस्थित रहे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment