सिक्किम के राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर 25 अगस्त को परशुराम महादेव आयेंगे।
वे यहां परशुराम महादेव का अभिषेक करेंगे।
सुरेश रावल
सादड़ी,पाली।
सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर 25अगस्त को परशुराम महादेव कुंडधाम पर आयेंगे। वे परशुराम महादेव कुंडधाम पर महादेव का महाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली के लिए महादेव से प्रार्थना करेंगे।
* सिक्किम के महामहिम ओमप्रकाश माथुर,पूर्व सांसद पुष्प जैन, मारवाड़ विधायक केशुराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित,बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भाजपा नेता नरेश ओझा सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ परशुराम महादेव कुंडधाम पहुंचेंगे। माथुर विधिविधान से परशुराम महादेव की पूजा अर्चना करेंगे व यह अभिषेक भी करेंगे। इस अवसर पर श्री परशुराम महादेव कुंडधाम के अध्यक्ष मदन लुहार व ट्रस्ट मंडल ,सादड़ी भाजपा मंडल व परशुराम महादेव के भक्तों द्वारा महामहिम ओमप्रकाश जी माथुर का शानदार स्वागत किया जाएगा।सादड़ी भाजपा मंडल,कुंड धाम ट्रस्ट व बाबा परशुराम महादेव के भक्तजन माथुर को परशुराम महादेव तीर्थ के सर्वांगीण विकास के लिए एक ज्ञापन भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव,वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के नाम ज्ञापन देकर परशुराम कुंड से गुफा को रोप वे से जोड़ने,सादड़ी से परशुराम महादेव कुंडधाम तक रोड को चौड़ा कर डामरीकरण करने,तीन किलोमीटर के घाटसैक्सन में सीमेंट रोड व पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, अमर गंगा से परशुराम महादेव गुफा स्थल व गुफा से फूटा देवल तक सीमेंट रोड मय सुरक्षा दीवार के लिए प्राप्त बजट आबंटन करवाने का आग्रह करेंगे।
सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर व पूर्व सांसद पुष्प जैन परशुराम महादेव के परम भक्त हैं माथुर युवा अवस्था में परशुराम महादेव जाते रहते थे वहीं पूर्व सांसद पुष्प जैन व भाजपा नेता नरेश ओझा का इस तीर्थ के विकास में अहम भूमिका रही है कुंड से अमर गंगा तक सीमेंट रोड व सुरक्षा दीवार इन्हीं के प्रयासों से बनी है। इस तीर्थ के सर्वांगीण विकास के लिए ही महामहिम की यह विजिट रखी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





