हाईवे डकैती के अपराधी गिरफ्तार लुट की राशि 2,50,000 रूपये बरामद।
भादसौड़ा,चित्तौडगढ
रमेश चन्द्र पिता प्रभुलाल मेनारिया उम्र 41 साल निवासी नपानीया थाना भादसोडा जिला चितौडगढ ने उपस्थित थाना होकर एक टाईपशुदा रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं प्रार्थी करीब ढाई साल से फीनटेक की कम्पनीया रॉईनेट कम्पनी, स्पाईस मनी, फिनोपेमेन्ट बैंक का वितरक होकर केश कलेक्शन का कार्य कर रहा हुॅ। उक्त कम्पनीयो के ग्राहको से केश पेमेेन्ट मैं प्राप्त करता हुॅ व कम्पनी के खाते मे ऑन लाईन पेमेन्ट जमा करके सम्बधीत ग्राहक को देता हूॅ उक्त कलेक्शन हर महिने की 01 तारीख से 15 तारीख के बिच ज्यादा आता है। मेरा मंगलवाड चौराया उदयपुर रोड पर तुलसी कम्युनिकेशन के नाम से ऑफिस है दिनांक 02.10.2024 को रात करीब 10.30 बजे कलेक्शन के रूप्ये करीब 6 लाख 15 हजार रूप्ये बैंग मे रख कर मंगलवाड से मेरी मोटर साईकिल से रवाना होकर मेरे गांव नपानिया सिक्स लाईन रोड से आ रहा था। मेरे गांव नपानिया से 500 मीटर पहले हाईवे रोड पर पिछे से एक स्वीफट डिजायर कार आई व मेरी मोटर साईकिल के पिछे टक्कर मार दी जिससे मे रोड के निचे साईड मे अनबैलेंस होकर मोटर साईकिल सहित खाई मे गिर गया व मेरी मोटर साईकिल के आगे रूप्यो से भरा रखा हुआ था वो भी साईड मे गिर गया। कार से तीन व्यक्ति उतरे एंव मेरे साथ मारपीट कर बैंग मे रखे 06 लाख 15 हजार रूप्ये व आवश्यक दस्तावेज लेकर भाग गये अज्ञात मुल्जिमानो एंव स्विफट डिजायर कार का पता कर उनके खिलाफ कानुनी कार्यवाही की जावे व मेरे से लुटे गये रूप्ये व मेरे दस्तावेज बरामद कराया जावे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी भादसौडा द्वारा किया। अनुसंधान के दौराने मुखबीर की सुचना अनुसार संदिग्ध मुस्तबागान (1) गुलजार हुसैन उर्फ राजु पिता मुबारिक हुसैन निवासी नंगावली रोड मंगलवाड थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ (2) पुरूषोतम उर्फ मोगा पिता भैरूलाल धाकड निवासी अमरपुरा पुलिस थाना विजयपुर जिला चितौडगढ (3) दीपक पिता प्रकाष चन्द्र वैष्णव निवासी झाडोली थाना भदेसर जिला चितौडगढ (4) दिनेष उर्फ बबलू पिता स्वं श्री श्यामलाल मीणा लक्ष्मीपुरा थाना बस्सी जिला चितौडगढ को डिटेन कर घटना के सम्बध मे पुछताछ कर गिरफतार किया गया एंव मुल्जिम (5)कन्हैयालाल उर्फ काना पिता उगम लाल मीणा निवासी लक्ष्मीपुरा थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ को जरिये प्रोडेक्शन वारन्ट प्राप्त कर मुल्जिमानो से लुट की राशी 1,50,000 रूपये बरामद किये गये एंव प्रकरण की घटना मे प्रयुक्त स्वीफट डिजायर कार जप्त की गई एंव घटना मे शामिल अन्य साथी मुल्जिमान अदम गिरफतार (6) सलमान पिता बुगदाद उर्फ बुग्गा मुसलमान निवासी डुगला थाना डुंगला जिला चित्तौडगढ (7) नरेष पिता कैलाष मेघवाल निवासी डुगला थाना डूगंला जिला चित्तौडगढ (8) हर्षित उर्फ हरिश नाथ पिता प्रभुनाथ योगी निवासी मंगलवाड थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ की तलाश जारी रखी गई। दौराने तलाश श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनिष त्रिपाठी आईपीएस एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती सरीता सिंह के निर्देशानुसार व श्रीमान पुलिस उप- अधीक्षक वृत भदेसर श्री अनील शर्मा के सुपर विजन मे संम्पती सम्बधी पेंडीग प्रकरणो मे वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु श्री महेद्र सिंह उ.नि. थानाधिकारी भादसौड़ा के नेतृत्व मे श्री सुरेन्द्र सिंह हैडकानि 1041,मय जाप्ता विरेन्द्र सिंह कानि. न. 595, सुशील कुमार कानि. न. 1588, रतन लाल कानि न.1515 की टीम द्वारा हाईवे लुट के प्रकरण मे वांछित अभियुक्त सलमान खा पिता अजीज खा उर्फ बुगदादा खा निवासी डुंगला थाना डुंगला जिला चित्तौडगढ को प्रोडेक्शन वारंट से एंव नरेश पिता कैलाशचन्द्र मेघवाल निवासी डुंगला थाना डुंगला जिला चित्तौडगढ को तकनिकी एंव साईबर सैल चित्तौडगढ की सहायता से मुल्जिम की लॉकेशन ट्रेश कर दिनांक 07.08.2025 को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान किया गया एंव दोनो मुल्जिमानो से डकैती की राशी 2,50,000 रूपये बरामद किये एंव घटना मे प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल जप्त की जाकर बाद अनसुंधान मुल्जिमानो को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। प्रकरण मे अनुसंधान व वांछित मुल्जिम हर्षित नाथ की तलाश जारी है। मुल्जिमानो की गिरफ्तारी एंव बरामदगी मे श्री रतन लाल कानि न. 1515 व श्री विरेन्द्र सिंह कानि न. 595 की सराहनीय भुमिका रही।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





