श्री राधा कृष्ण यादव पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण छठ उत्सव धूमधाम से संपन्न।

SHARE:

श्री राधा कृष्ण यादव पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण छठ उत्सव धूमधाम से संपन्न।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे बोले- मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, सरकार दे ध्यान।

अयोध्या ।

श्री राधा कृष्ण यादव पंचायती मंदिर, टेढ़ी बाजार में भगवान श्रीकृष्ण का छठ उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेश यादव ने जानकारी दी कि यह उत्सव प्रतिवर्ष पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण वर्ष 1936 में हुआ था और तब से लेकर आज तक यह परंपरा निरंतर चली आ रही है इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन ने मंदिर की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अन्य मंदिरों के लिए सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की गई है, लेकिन इस मंदिर को नजरअंदाज किया गया है उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि वर्तमान सरकार यह कार्य नहीं करती है, तो उनकी सरकार आने पर इस मंदिर का पूर्ण जीर्णोद्धार कराया जाएगा इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, एमएलसी हीरालाल यादव, चौधरी रामदेव यादव, ओमवीर यादव, चौधरी बब्लू यादव, पार्षद सुल्तान अंसारी, लुलूर यादव, कृष्ण गोपाल यादव, श्याम, महिला समाज की जिला अध्यक्ष सरोज यादव सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे मंदिर प्रांगण में दिनभर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अवसर पर मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment