चितौडगढ अफीम फसल को रात में किया बर्बाद,पुलिस ने दिनदहाडे़ पकड़ लिया।

SHARE:

चितौडगढ अफीम फसल को रात में किया बर्बाद, पुलिस ने दिनदहाडे़ पकड़ लिया।
भादसोड़ा। नरेंद्र सेठिया।

अफीम फसल में रात के अंधेरे में खरपतवार नाशक दवा छिडक कर नष्ट करने के आरोपियों को मंडफिया थाना पुलिस ने आठ माह बाद गिरफ्तार किया और कोर्ट में चार्जशीट भी पेश कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंडफिया थाना इलाके के कोशिथल निवासी रुकमणी बाई जाट और मांगु मेघवाल ने गत 12 जनवरी 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पानी की कमी होने से उन्होंने गांव के ही नारायण जाट की कृषि आरजी नंबर 156 व 159 के खेत की 10–10 आरी भूमि लीज पर ली और नारकोटिक्स विभाग से पट्ा मिलने पर अफीम बुवाई पौधे दो दो फीट लंबे हो गए थे। इसी दरम्यान गत 11 जनवरी को अफीम की निगरानी करके शाम को घर चले गए। अगले दिन सुबह खेत मालिक नारायण जाट ने उनको सूचना दी के अफीम फसल अचानक ही खराब हो रही है। खेत पर जाकर पाया तो फसल झुकी हुई अवस्था में थी, फसल में खराबा देकर उन्होंने तुरंत निंबाहेडा से फसल विशेषज्ञ को बुलाया। जिसने बताया कि खडी फसल में किसी व्यक्ति ने रात में खरपतवार नाशक दवाई का छिड़काव कर दिया है। जिससे फसल लगभग 70 फीसदी खराब हो गई है। इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। पुलिस के अनुसार अनुसंधान अधिकारी डुडाराम गुर्जर द्धारा की गई जांच में सामने आया कि अफीम फसल में खरपतवार नाशक दवा का छिडकाव कोशिथल गांव के ही अनिल और सुरेश जाट ने किया है। जिस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को सक्षम कोर्ट में पुलिस ने दोनों के खिलाफ जार्चशीट भी पेश कर दी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment