श्री सांवलियाजी मंदिर में जन्माष्टमी की धूम,उमड़ रहे है श्रद्धालु।

SHARE:

 

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
-इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए उमड़ पड़े, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला।जन्माष्टमी के मौके पर सांवलियाजी मंदिर में भक्तों की भीड़ वर्ष भर की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती है। इस वर्ष भी ऐसा ही देखने को मिला, जब राजस्थान ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों की लंबी कतारें मंदिर के बाहर तक देखी गईं।जन्माष्टमी के पावन पर्व के लिए मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक रोशनी से की गई सजावट ने मंदिर की भव्यता में चार चांद लगा दिए। भक्तों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग तरह के फूलों का उपयोग किया गया था। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक हर जगह अद्भुत सजावट नजर आ रही थी। रात्रि 12 बजे मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा, जिसमें प्रसाद भक्तो के बीच लुटाया जायेगा।जन्माष्टमी के बाद, जलझूलनी एकादशी के अवसर पर भी श्री सांवलियाजी मंदिर में विशेष भीड़ रहती है। इस मौके पर भगवान को एक विशेष पालकी में बैठाकर यात्रा निकाली जाती है, जिसे देखने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। जन्माष्टमी और जलझूलनी एकादशी, ये दो खास मौके हैं जब मंदिर की रौनक देखते ही बनती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment