अयोध्या में बनेगा तकनीकी शिक्षा का नया केंद्र युवाओं को मिलेगा भविष्य निर्माण का अवसर।

SHARE:

अयोध्या में बनेगा तकनीकी शिक्षा का नया केंद्र
युवाओं को मिलेगा भविष्य निर्माण का अवसर।

अयोध्या।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को तकनीकी शिक्षा का हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट के समीप लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान (सीपेट) का निर्माण तेजी से चल रहा है।
राजकीय निर्माण निगम द्वारा विकसित यह संस्थान प्रशासनिक भवन, अत्याधुनिक एकेडमिक ब्लॉक, प्रयोगशालाएं और रिसर्च सेंटर से लैस होगा। अब तक 80% कार्य पूरा हो चुका है और अक्टूबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
यह संस्थान न केवल अयोध्या, बल्कि पूरे पूर्वांचल के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं में इस परियोजना को लेकर उत्साह है।
प्रदेश सरकार का मानना है कि यह संस्थान उत्तर प्रदेश को शैक्षिक और औद्योगिक दृष्टि से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment