स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर विविध कार्यक्रमों की धूम, हर घर तिरंगा अभियान भी अंतिम चरण में
अयोध्या।
स्वतंत्रता दिवस 2025 की 78वीं वर्षगांठ पर अयोध्या जनपद में भव्य और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6 बजे ग्राम स्वावलंबी विद्यालय खादी आश्रम में कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना से होगी।
इसके बाद 6:30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम डाभासेमर में क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की जाएगी। 8 बजे समस्त सरकारी, गैर-सरकारी भवनों, विद्यालयों और पंचायत भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद किया जाएगा।
8:30 बजे नगर निगम की देखरेख में शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण।
9 बजे मलिन बस्तियों और कुष्ठ आश्रमों में स्वच्छता अभियान।
10 बजे अस्पतालों और आश्रमों में फल वितरण व टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण।
11 बजे जिला जेल में बंदियों को मिष्ठान व फल वितरण।
कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों द्वारा निबंध, कविता और लाइव प्रस्तुति, विषय: स्वतंत्रता और विकसित भारत की प्रगति यात्रा।
कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए काकोरी कांड पर निबंध, पेंटिंग और कविता प्रतियोगिता।हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण जारी
2 अगस्त से शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान-2025 अब अपने तीसरे और अंतिम चरण में है, जो 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सभी सरकारी भवनों, स्कूलों, होटलों, पुलों, बांधों आदि पर ध्वजारोहण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी से झंडा संहिता का पालन करने का आह्वान किया है—जैसे झंडा सदैव केसरिया रंग ऊपर हो, सूर्योदय के बाद फहराया जाए और सूर्यास्त के बाद सम्मानपूर्वक उतारा जाए।स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा लाइटिंग और नगर निगम द्वारा पार्कों व चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, साथ ही स्वच्छता अभियान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





