कपासन में हुआ राम रसोड़ा का शुभारंभ।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन
राधा कृष्ण मंदिर के पास श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के तत्वाधान में राम रसोड़ा का शुभारंभ किया गयाl
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्री लाल जाट थें l कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिरोया ने की l राम रसोड़ा रामदेवरा सांवरिया जी चारभुजा जाने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन चाय नाश्ता आवास व्यवस्था तथा मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध रहेगीl
श्री बाबा राम देव सेवा समिति के द्वारा राम रसोड़ा का उदघाटन 11.30 बजें किया गया l इस कार्यक्रम में पंडित मनोज चोटिया के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा रामदेव जी की महा आरती की गई l तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गयाl शुभारंभ के अवसर पर पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट द्वारा बाबा रामदेव जी की महा आरती की गई एवं क्षेत्र में अच्छी बारिश होने तथा खुशहाली की कामना की गई l भाई बहन के पर्व रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं दीं गई l
यह राम रसोड़ा विगत 20 साल से चल रहा है रामदेव सेवा समिति के प्रबंधक भागीरथ चन्देल के अनुसार राम रसोड़ा के शुभारंभ के अवसर पर हजारीलाल नानूराम चंदेल रमेश चंदेल ,रमेश विजयवगी य अशोक कुमार विजवगीय देवी शंकर बारेगामा घनश्याम चन्देल प्रवीण कोठारी राजू सोयल नदकिशोर टेलर विकाश बारेगामा शंभू बागडा गोपाल टेलर सत्य प्रकाश व्यास दिलीप बारेगामा शंकर चन्देल भूरा लाल कुमावत राजू लोहार मनोज मिश्रा बालूराम तिवारी शंकर बारेगामा रामपाल तिवारी संजय शर्मा देशबंधु भगवान लाल कुमावत गहरी लाल कुमावत यशपाल कुमावत रघुनंदन लोहार सत्य प्रकाश व्यास माधव चंदेल गणेश सुथार भारत वैष्णव गोपाल काबरा देवेंद्र त्रिपाठी चेतन बारेगामा नारायण चंदेल गोटू बारेगामा सहित कई भक्तजन उपस्थित l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





