अयोध्या में बढ़ा झूलनोत्सव का उल्लास, हर ओर गूंजने लगे।

SHARE:

श्रृंगार भवन मंदिर के झूलन पर श्री सियाराम के चरणों में हनुमानः अयोध्या में बढ़ा झूलनोत्सव का उल्लास, हर ओर गूंजने लगे हैं सावन के पद

अयोध्या में बढ़ा झूलनोत्सव का उल्लास बढ़ता जा रहा है। सावन पूर्णिमा करीब आने के साथ अब हर ओर सावन के पद गूंजने लगे हैं। शाम होते ही शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की जो त्रिवेणी मंदिरों में बहती है। इस भव्य उत्सव को देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का समूह अयोध्या की गलियों में भ्रमण कर रहे हैं।सोने-चांदी के बने झूलन पर कहीं श्रीराम सिया संग विराजमान हैं तो श्रृंगार भवन मन्दिर में सीताराम के चरणों में बैठ कर श्री हनुमान जी इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं।हर ओर उल्लास और श्रद्धालुओं का समूह उसमें घंटों डूबा हुआ दिख रहा है। उसमें भगवान के स्वरूपों का आरती-पूजन कर झूलन पर विराजमान किया जाता है।इस सेवा में श्री हनुमान जी श्रीराम के मुख के उल्लास के लिए श्री हनुमान केवल गदा लेकर ही नहीं मौजूद रहते हैं। कभी चंवर लेकर, कभी सारंगी-मृदंग और कभी पान का बीड़ा लेकर भगवान की सेवा में तत्पर रहते हैं और किशोरी जी, लक्ष्मण जी के साथ चरणों में बैठ झूलन का परम सुख प्राप्त करते हैं।इस उत्सव में अनेक प्रसिद्ध कलाकारों का समूह देर रात तक अपने गायन-वादन से भगवान की सेवा में तत्पर रहता है।इसी प्रकार अयोध्या के एक हजार मंदिरों मे झूलन का उल्लास बढ़ता जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment