नगर निगम के वार्डों में जलभराव, स्वच्छता सर्वेक्षण की पोल खुली

SHARE:

नगर निगम के वार्डों में जलभराव, स्वच्छता सर्वेक्षण की पोल खुली

अयोध्या।स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में 28वें स्थान पर रहे अयोध्या की असली तस्वीर बरसात में सामने आ गई है। नगर निगम के लगभग सभी वार्डों में जलभराव की गंभीर समस्या ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। अयोध्या धाम बड़ी छावनी मंदिर के पास, कौशलपुरी, नवीन मंडी, निराला नगर, अश्विनी पुरम, रामनगर, जनौरा, वजीरगंज, लालबाग मोदहा , रेलवे कालोनी जैसे इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हैं। नाली और सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आमजन और श्रद्धालु दोनों परेशान हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जलनिकासी के लिए लगाए गए पंप केवल दिखावे के लिए चलाए जा रहे हैं। कर्मचारी कुछ समय के लिए आकर फोटो भेज देते हैं और चले जाते हैं।
प्रभावी मॉनिटरिंग और जवाबदेही के अभाव में लोग निगम प्रशासन से नाराज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो अयोध्या की स्वच्छता रैंकिंग केवल एक छलावा बनकर रह जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment