पत्रकारों को पत्रकारिता के कर्तव्य से विमुख करने का प्रयास।
पत्रकारों के खिलाफ धारा -3 व राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज।
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने सौंपा ज्ञापन।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।
सरकारी तंत्र में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार तथा रावतभाटा उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की शराब पार्टी के वायरल विडियों के आधार पर खबरें प्रकाशित एवं प्रसारित करने पर रावतभाटा थाने में पत्रकारों के खिलाफ धारा -3 व राजकार्य में बाधा के मुकदमें दर्ज हुए है। इन झूठे एवं फर्जी मुकदमें को लेकर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को तथा पुलिस महानिदेशक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंप भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक सख्त कार्यवाही अमल में लाने, अन्य उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने तथा राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई।
हाल ही में 29 जुलाई को न्यूज चैनलों एवं समाचार पत्रों में रावतभाटा उप जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, ठेकों में अनियमितता तथा डॉक्टरों की शराब पार्टी के वायरल विडियों के आधार पर तथ्यपरक खबरें आज तक, फर्स्ट इण्डिया न्यूज, न्यूज 21, दैनिक भास्कर डिजिटल, एसटीएन न्यूज, बुलंद प्रदेश सहित अन्य कई समाचार चैनलों एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं प्रसारित हुई थी। लगभग दो दशक से एक ही स्थान पर पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल जाटव ने इन खबरों के आधार पर मनीष सुखववाल, जौतसिंह, विजय सिंह एवं एक अन्य पर 01 अगस्त को धारा – 3 तथा राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया गया। भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर फर्जी एवं झूठे मुकदमें दर्ज करा पत्रकारों को पत्रकारिता के कर्तव्य से विमुख करने का प्रयास किया जा रहा है जो सीधा सीधा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ एवं आम व्यक्ति की अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। इन झूठे एवं फर्जी मुकदमें को लेकर सोमवार को जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम तथा पुलिस महानिदेशक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह को एक ज्ञापन सौंप इस मामले में निश्पक्ष जांच कराने, सौंप भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक सख्त कार्यवाही अमल में लाने तथा राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की अभिव्यक्ति की आजादी कायम रखने की मांग की गई है। सोमवार को ज्ञापन देने वालों में भुवनेश व्यास, चन्द्रेश जैन, अभिषेक शर्मा, जार के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक वैष्णव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सुराणा, जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, जिला महासचिव नवरतन जीनगर, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सेठिया, जिला संगठन सचिव हरीश पालीवाल, धर्मेन्द्र कुमार सेन, नंदलाल माली, आशीष कोदली, मनीष सुखवाल, जौतसिंह सौगरवाल, विजय सिंह सौलंकी, ओमप्रकाश भोई, शिव कुमार भट्ट, मधुसूदन शर्मा, गौरव जैन सहित कई पत्रकार शामिल थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





