राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की खबर प्रकाशित की तो करा दिया मामला दर्ज।
डिप्टी ने पत्रकार को दी धमकी।
मुख्यमंत्री के नाम आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान चित्तौड़गढ ईकाई ने दिया ज्ञापन।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।
निम्बाहेड़ा कस्बे में सरकारी सेवा में कार्यरत एक दम्पत्ति के आवास पर जीर्ण शीर्ण अवस्था मे लगे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की खबर छापने के बाद दम्पति ने पुलिस अधिकारी से मिलीभगत कर खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार के खिलाफ ही अर्न गर्ल आरोप लगाते हुए पुलिस में परिवाद दर्ज करवा दिया। परिवाद दर्ज होने के बाद निम्बाहेड़ा डिप्टी बद्री लाल ने अभी बिना किसी जाँच के सम्बंधित पत्रकार को कार्यालय बुलवाकर धमकियां दे कर जेल में डालने की धमकी तक दे डाली । राष्ट्रीय ध्वज के अपमान होने की जानकारी सम्बंधित पत्रकार ने पहले ही प्रशासन को मामले की जानकारी भी दे दी थी,लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही होने और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से आहत पत्रकार ने खबर प्रकाशित कर दी। पत्रकार को धमकाने के मामले को लेकर जिले के समस्त पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।
प्रकरण अनुसार जिले के उपखंड निम्बाहेड़ा में वर्षा नगर निम्बाहेड़ा क्षेत्र में निवासी दंपत्ति जो कि दोनों ही राजकीय सेवा में है। इनके घर की मुंडेर पर इन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया हुआ था। लेकिन राष्ट्रीय ध्वज जीर्णशीर्ण अवस्था मे होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार प्रकाश खत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की खबर न्यूज़ पेपर में प्रकाशित कर दी । खबर प्रकाशित होने से तिलमिलाए सरकारी सेवा में कार्यरत दम्पति ने निम्बाहेड़ा डिप्टी बद्री लाल राव को पत्रकार के खिलाफ परिवाद दर्ज करवा दिया । इस पर कस्बा डिप्टी बद्री लाल राव ने पत्रकार को अपने कार्यालय बुलवाया और पत्रकार प्रकाश खत्री को धमकाते हुए अवैध वसूली और परेशान करने के आरोप लगा कर जेल में डलवाने की धमकी दे दी। यहाँ सबसे बड़ी बात यह भी है कि पत्रकार खत्री ने खबर प्रकाशित करने से पहले जिला कलेक्टर निम्बाहेड़ा उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिख कर डाक द्वारा भेज दी थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले दम्पति के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर मिलीभगत कर रहे है।
लगाए अवैध वसूली के आरोप।
जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत दम्पति ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने की खबर प्रकाशित होने के बाद तिलमिलाए दम्पति ने पत्रकार पर अवैध वसूली सहित जातिगत तौर पर अपमानित करने के आरोप लगाते हुए पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया । पत्रकार को धमकाने और झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के मामले को लेकर जिले में पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी को ज्ञापन देकर पुलिस अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग करते हुए राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले दम्पति के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है। मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिख कर मामले से अवगत करा,जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





