शराब के नशे में दबंग ने श्मशान घाट कर्मी पर किया हमला,हाथ टूटा,पीड़ित परिवार ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार।

SHARE:

शराब के नशे में दबंग ने श्मशान घाट कर्मी पर किया हमला, हाथ टूटा,
पीड़ित परिवार ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार।

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत बंधा तिराहा, नयाघाट निवासी शिवा पुत्र कालीचरण ने स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता कालीचरण पर बीती 12 जून की रात दबंग ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिवा के पिता कालीचरण श्मशान घाट अयोध्या में एक कुटी बनाकर शव जलाने व साफ-सफाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के दिन कालीचरण अपने सहयोगी मुन्नी देवी के साथ एक शव जलाने जा रहे थे, तभी रात करीब 11 बजे गोलाघाट निवासी मुन्ना यादव पुत्र रामदेव यादव, जो कि शराब के नशे में धुत था, मौके पर आ धमका।आरोप है कि आरोपी मुन्ना यादव ने पहले मुन्नी देवी से छेड़छाड़ की और फिर उनका मोबाइल व पैसा छीनने का प्रयास किया। जब कालीचरण ने इसका विरोध किया तो दबंग मुन्ना यादव ने पास ही पड़ी मोटी लकड़ी चइला से उन पर हमला कर दिया। हमले में कालीचरण का हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने कोतवाली नगर में शिकायती पत्र दिया और क्षेत्राधिकारी से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment