अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित।

SHARE:

अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित।

अयोध्या। अमर जवान मंगल पांडेय की जयंती के अवसर पर रविवार को सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट, अयोध्या द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक, मंगल पांडेय चौक पर ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में 1857 की क्रांति के प्रथम क्रांति दूत मंगल पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में सामाजिक व प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य रूप से ट्रस्ट के महासचिव कवींद्र साहनी, समाजसेवी सचिन सरीन, अधिवक्ता अभय कुमार सिंह, परमजीत कौर, परमिंदर कौर, सुषमा श्रीवास्तव, रमेश चौरसिया, मोहम्मद नज़ीर, माया शंकर श्रीवास्तव एवं ओमप्रकाश सिंह नाहर ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment