चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन
मेवाड़ महामंडलेश्वर महंताई का भव्य आयोजन… एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु बने साक्षी”
“कपासन में आध्यात्मिक और धार्मिक इतिहास का एक अनोखा क्षण दर्ज हुआ… मेवाड़
महामंडलेश्वर महंत श्री चेतन दास जी महाराज के निर्वाण के बाद उनके शिष्य अनुज दास महाराज और रामपाल महाराज को विधि-विधान से महंताई की गद्दी पर विराजमान कराया गया… इस अवसर पर करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु साक्षी बने…”
दोनों उत्तराधिकारियों ने गादी पूजा कर समारोह में आए सभी संतो व महंतो की चरण वंदना की,
“महंताई की रस्म जगद्गुरु दिलीप वेदाचार्य महाराज की अध्यक्षता में हुई… इस दौरान अखाड़ा परिषद के महंत, महामंडलेश्वर, संत-महात्माओं के साथ सांसद सीपी जोशी कृपलानी उदयलाल आंजना कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी अर्जुनलाल जीनगर, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगू विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी बद्री लाल जाट समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे…”
“श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और अतिरिक्त बल तैनात किया…”
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





