बारिश से खेरोदा रेलवे पुलिया के यहां भरा पानी,अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान,ग्रामीण हो रहे परेशान
नरेन्द्र सेठिया,खेरोदा
कस्बे व आस पास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद में जगह जगह पानी भर गया। जिसमे कस्बे के गुलाबनगर रेलवे पुलिया यहां बारिश का पानी भर गया जिससे आवागमन बाधित रहा जिसमे इधर के लोग इधर ओर उधर के लोग उधर ही रहे। पुलिया के नीचे पानी ज्यादा भर जाने से दुपहिया वाहन,चार पहिया वाहनों चालकों सहित ग्रामीणों को उनके खेतो घरों एवं अन्य जगहों पर जाने में परेशान आ रही। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे पुलिया के यहां पानी के निकासी के लिए जो नाला बनवाना था जो रेल्वे विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार द्वारा नहीं बनाया गया जिससे वहां पानी जमा रहता है एवं आस पास खेत होने के कारण खेतो में पानी ज्यादा भरने से उनके फसले भी खराब हो रही है। साथ ही जिस समय पुलिया का कार्य चल रहा था उस समय अधिकारियों ने नाला बनवाने का आश्वासन दिया था परन्तु काम हो जाने के बाद में कोई अधिकारी सुध लेने भी नहीं पहुंचा। अधिकारियों द्वारा मोटर चला कर एक बार के लिए पानी निकाल देते परन्तु बारिश के मौसम में यह परेशान बार बार आती रहती है और रेलवे अधिकारी सुध लेने का नाम नहीं ले रहे है। पानी भरने से किसानो सहित आस पास की आबादी को नुकसान हो रहा है जिसकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द नाले निर्माण की मांग करी है ताकि बारिश के समय परेशानी नहीं आवे।
इनका कहना
रेलवे पुलिया के नीचे पानी जमा होने से उसके अंदर से वाहन निकालने पर उसमें पानी भर जाता है जिससे वाहन चालक को धन हानि हो रही है और वाहन भी खराब हो जाते है। पुलिया के दूसरी तरफ लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है जिससे उनको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कुशाल सिंह शक्तावत जेलाई
फोटो 01 खेरोदा गुलाबनगर रेलवे पुलिया के यहां भरा पानी
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





