जलभराव क्षेत्रों में जल की निकासी जल्द होगी, कलेक्टर मंत्री एसपी जाट ने फिर किया निरीक्षण, लगातार कर रहे प्रभावी मॉनिटरिंग।

SHARE:

जलभराव क्षेत्रों में जल की निकासी जल्द होगी, कलेक्टर मंत्री एसपी जाट ने फिर किया निरीक्षण, लगातार कर रहे प्रभावी मॉनिटरिंग।

पाली।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री और जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने आज मंगलवार को भारी बरसात से जल भराव व निकासी को लेकर आज फिर शहर का दौरा कर निरीक्षण किया।
पाली शहर में हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और परिस्थितियों पर नजर बनाये रखे है ।

*इन क्षेत्रों का निरीक्षण*
इसे लेकर आज भी दोनों अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जिनमें नयागांव, बोमादड़ा तिराया, बहतर फिट बालाजी, पांच मौखा पुलिया, हाउसिंग बोर्ड और रामदेव रोड जैसे प्रमुख जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जल्द निकासी के सभी प्रबंध करने के निर्देश दिये।

*जलभराव क्षेत्रों से जल्द होगी पानी की निकासी सभी प्रकार के प्रयास जारी- जिला कलक्टर*
जिला कलक्टर मंत्री ने कहा कि यधपि पहले से ही नालों की सफाई व अतिक्रमण हटाये गये है जिससे बरसात का पानी निकल रहा है लेकिन अधिक वर्षा के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव हुआ है उसकी निकासी जल्द की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिये अधिकारियों की टीमे बनाकर उन्हें निर्देशित किया जा चुका है कि जल की निकासी शीघ्र करें और आमजन के बीच जाकर उनकी बात सुने और आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जल भराव क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आमजन को परेशानी ना हो।

*प्रशासन कर रहा लगातार मॉनिटरिंग, अधिकारियों को आमजन के बीच रहने जाने के निर्देश*
इसके लिये दोनो अधिकारी हर समय हर गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं। जिला कलेक्टर ने सोमवार को आपदा प्रबंधन की बैठक लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिल सके।

*सभी अधिकारियों से लिया फीडबैक दिये आवश्यक निर्देश*
जिला कलक्टर ने आज भी सभी संबधित अधिकारियों -विभागों जिला प्रशासन व आपदा प्रबधन विभाग , यूआईटी, नगर निगम, चिकित्सा विभाग आदि को दिशा निर्देश दिये है कि वे फील्ड में रहकर परिस्थितियों का आकलन कर त्वरित व उचित कार्य करे। जिला कलक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, एडीएम अश्विनी के पंवार, मुख्यकार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत आदि अधिकारियों से वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

———–

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment