जिला न्यायाधीश ने किया बाल गृहों तथा किशोर न्याय बोर्ड पाली का आकस्मिक निरीक्षण।

SHARE:

जिला न्यायाधीश ने किया बाल गृहों तथा किशोर न्याय बोर्ड पाली का आकस्मिक निरीक्षण।
गृह आवासित बालकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी।

पाली, 2 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पाली राजेन्द्र कुमार द्वारा किशोर न्याय बोर्ड पाली एवं बाल गृहों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने बाल गृह के भवन की सफाई व्यवस्था, बालकों के लिये कपड़ें, बिस्तर, भोजन व आहार, चिकित्सा व्यवस्था, पालनागृह तथा भवन की स्थिति आदि के बारे में जायजा लिया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान सम्प्रेषण गृह में उपस्थित बालकों से वार्तालाप की गई तथा उनकों गृह में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, खेल, पढ़ाई इत्यादि के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति एवं गृह स्टाफ को निर्देश दिए गए कि बालकों के गृह में प्रवेशित करवाए जाने के समय उनके परिवारजनों एवं रिश्तेदारों शीघ्र ही सूचित किया जाए एवं सम्प्रेषण गृह में आवासित बालकों को बाल न्याय मित्र की सेवाएं तत्काल उपलब्ध करवाई जाए। वर्तमान में बालकों के खेलने हेतु इंडोर गेम्स में केरम, सांप सीढ़ी, लुडो इत्यादि उपलब्ध है। पुस्तकालय में शैक्षणिक एवं नैतिक कहानियों की किताबों का संग्रह भी बालकों हेतु उपलब्ध हैं। बाल गृह में चिकित्सक द्वारा नियमित रूप से विजिट कर बालकों के स्वास्थ्य जांच की जाती है। इसके साथ ही प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी सुश्री निकिता जैन एवं सुश्री अक्षीता जैन को किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल गृहों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के समय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विक्रम सिंह भाटी, ऋचा चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, निलेश सिंह चौधरी प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट, कन्हैयालाल समन्वयक, न्यायमित्र आदि उपस्थित रहें।

———-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment