नाना में चाय की दुकान से गांजा बरामद

SHARE:

  1. बाली के नाना में एक चाय की दुकान से 17 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस पर पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

नाना,बाली_पाली

जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि ये कार्रवाई महानिरीक्षक जोधपुर रेंज के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा और डीएसपी सुमेरपुर जितेन्द्र सिंह राठौड़ के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रतनसिंह देवड़ा के नेतृत्व में टीम ने ये कार्रवाई की।

गश्त के दौरान श्री बद्रीनाथ टी स्टॉल के संचालक की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ी। जांच में उसके पास से 17.41 ग्राम गांजा मिला। आरोपी की पहचान गोविंदराम (50) के रूप में हुई है, जो नाना के मेन बाजार का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गांजे की खरीद-फरोख्त के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment