
ज्योति कैवल्य प्रिया श्रीजी एंव मधुर कंठी जिन प्रिया श्रीजी म.सा. का नगर में बैण्ड बाजों व श्री संघ के साथ नगर प्रवेश।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सनवाड़ नगर महा तपस्विनी तप ज्योति कैवल्य प्रिया श्री जी एंव मधुर कंठी श्री जिन प्रिया श्रीजी म. सा. का नगर में बैण्ड बाजों एंव श्री संघ के साथ नगर में भव्य चातुर्मास प्रवेश हुआ खबर सनवाड़ नगर में सनवाड़ नगर महा तपस्विनी तप ज्योति कैवल्य प्रिया श्री जी एंव मधुर कंठी श्री जिन प्रिया श्रीजी म. सा. का नगर में बैण्ड बाजों एंव श्री संघ के साथ 28 जून 2025 को नगर में भव्य चातुर्मास प्रवेश हुआ श्री संघ के श्रावको के साथ विद्या निकेतन विधालय से बैण्ड बाजों के साथ महिलाऐ लाल चुंदडी पहकर कलश सिर पर धारण कर मंगल गाती हुई चल रही थी एंव अन्य महिलाऐ गरबा एंव नृत्य करती हुई चल रही थी साथ में जैन समाज के व्यक्ति सफेद कुर्ता पजामा की पोशाक में चल रहे थे जैन समाज के व्यक्ति अपने गले में भगवान महावीर का उपरना पहने हुवे थें जुलूस में भगवान महावीर के नारे लगाते चल रहे जहां महिलाऐ जुलूस में म. सा. के सामने चावल एंव श्रीफल से गोरी की गई जगह जगह आठ स्वागत द्वार लगाए गए जुलूस नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सनवाड़ श्रीश्री माल सेठ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक अचलगच्छ संघ के जैन उपाश्रय में जुलूस के रूप में पहुंचा जहां पर मा. सा. के द्वारा मंगल प्रवचन दिए गए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत एवं विशिष्ट अतिथियों में पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष सुनील जी डांगी एवं पूर्व उपाध्यक्ष राजेश जी चपलोत एवं एवं नगर पालिका फतेहनगर सनवाड़ के वर्तमान उपाध्यक्ष अध्यक्ष नितिन सेठिया व बाहर से आये अतिथियों का कुमकुम तिलक एवं जैन समाज का उपरना एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं अतिथियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के चढ़ावे लिये गयें अंत में श्रीश्री माल सेठ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक अचलगच्छ संघ सनवाड़ द्धारा स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन पुखराज जी सेठ ने किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





