भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकले नगर भ्रमण पर।

संजय यादव,अयोध्या
21 दिन बाद भगवान हुए स्वस्थ, रामनगरी के आधा दर्जन मंदिरों में निकली रथ यात्रा।
रामनगरी अयोध्या में हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जगन्नाथ पुरी की परंपरा पर आधारित यह शोभायात्रा शुक्रवार को अयोध्या के 10 मंदिरों से निकलेगी।
बीते दस दिनों से बीमार चल रहे भगवान जगन्नाथ का औषधीय उपचार चल रहा था, जिसके कारण मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे। अब भगवान स्वस्थ होकर भक्तों के दर्शन हेतु रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे।
भव्य सजावट और श्रद्धा का संगम
रथों को पीले पताकाओं, रंगीन लाइटों, कृत्रिम पुष्पों और धार्मिक सामग्री से सजाया गया है। मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया है। रथयात्रा के दौरान गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों में सुंदर झांकियों के साथ श्रद्धालुओं के स्वागत की भी व्यापक तैयारी की गई है।
राम कवचधारी मंदिर के महंत शशिकांत दास ने बताया कि भगवान को स्नान कराने के बाद पंचामृत अभिषेक किया गया और उन्हें खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भव्य श्रृंगार कर भगवान को रथ पर विराजमान कराया गया।
अयोध्या में दिखेंगी श्रद्धा की अनुपम छटा
शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम घाट, दशरथ महल, बालानंद आश्रम, राम कवचधारी मंदिर, श्रीराम दरबार मंदिर और मनिपर्वत मंदिर परिसर सहित कुल 10 मंदिरों से रथयात्रा निकलेगी। यह आयोजन भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था का प्रतीक है और अयोध्या की धार्मिक गरिमा को और बढ़ाएगा।
श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचने और नगर दर्शन के दौरान दर्शन लाभ लेने के लिए उत्साहित हैं। अयोध्या प्रशासन और मंदिर समितियों द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





