बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
देसूरी,पाली
ग्राम पंचायत सुमेर में महिला अधिकारिता विभाग पाली के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके उप लक्ष्य में सुमेर गांव में श्री मान तहसीलदार हरेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में कुल 11 बेटियों का जन्म दिवस मनाया गया जिसमें तहसीलदार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षित नारी विकसित समाज का नारा दिया तहसीलदार देसूरी ने लैंगिक भेदभाव को कम करने तथा बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़कर नारी सशक्तिकरण की भूमिका को मजबूत का करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बेटियों के लिए तहसीलदार के द्वारा अपने कर कमलों से केक कटिंग, प्रमाण पत्र,खिलौने एवं पोशाक का वितरण किया गया
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी श्री उत्तम राज चौहान ने विभाग की शिक्षा सेतु योजना काली बाई भील उड़ान योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया।
आयोजन में विभाग के अधिकारी के साथ पंचायत समिति देसूरी एएओ श्री रमेश दास, अन्य विभाग के अधिकारी एवं सुमेर मगरतालाब बागोल डायलाना पानोता साथीन उपस्थित रहें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





