बाइक रैली, रथ यात्रा और गैर नृत्य ने फैलाया जल संरक्षण का संदेश।

SHARE:

*”युवा बाइक रैली से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक – पचानपुरा में जल चेतना का उत्सव”*
*”तीन माननीय मंत्रियों की मौजूदगी में जल संरचनाओं का लोकार्पण, जल संकल्प के साथ समापन*
*”बाइक रैली, रथ यात्रा और गैर नृत्य ने फैलाया जल संरक्षण का संदेश

“– पचानपुरा में जल चेतना का उत्सव*
*पचानपुरा में राज्य स्तरीय “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” कार्यक्रम सम्पन्न*

ब्यावर।

राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत रायपुर पंचायत समिति के ग्राम पचानपुरा में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर
अध्यक्षता: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत
अति विशिष्ट अतिथि: ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सूचना विभाग श्री ओटाराम देवासी

???? जल संरक्षण संरचनाओं का लोकार्पण-

कार्यक्रम के दौरान जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.1 एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (जलग्रहण विकास घटक) के अंतर्गत विभिन्न जल संरचनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
1. एनीकट निर्माण – मायला भाला, पचानपुरा : इस एनीकट से वर्षा जल को संरक्षित कर सिंचाई क्षेत्र में विस्तार किया जा सकेगा एवं भूजल पुनर्भरण में सहायता मिलेगी। इससे आसपास के खेतों को लाभ मिलेगा। ग्राम पचानपुरा के निकट छोटे नदी नाले पर निर्मित इस एनीकट से गांव के दर्जनों खेतों में सिंचाई संभव हो सकेगी तथा ग्रामीणों को पेयजल संकट से भी राहत मिलेगी।
2. रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर (RTWHS) – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचानपुरा:
विद्यालय भवन की छत पर वर्षा जल संग्रहण के लिए आधुनिक रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे वर्षाजल एक भूमिगत टैंक में एकत्र होगा। इसका उपयोग शौचालय, बागवानी व भूजल रिचार्जिंग हेतु किया जाएगा। यह संरचना छात्रों के लिए व्यवहारिक उदाहरण के रूप में कार्य करेगी।

???? माननीय मंत्री श्री मदन जी दिलावर ने कहा –

“जल संकट केवल एक समस्या नहीं, यह चेतावनी है। जल , जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है, हमने लंबे समय तक प्रकृति का दोहन किया – पेड़ों की कटाई, तालाबों पर अतिक्रमण, और प्लास्टिक जैसे अपघट्य तत्वों ने जल संसाधनों को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार 10 करोड़ पौधारोपण अभियान चला रही है। इससे पर्यावरण संतुलन और वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा मिलेगा।
*मैं पचानपुरा में दो घोषणाएं करता हूं –
1. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओडा मगरी को क्रमोन्नत किया जाएगा।
2. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा में वाणिज्य, विज्ञान एवं कृषि संकाय खोले जाएंगे।”*
उन्होंने ब्यावर जलग्रहण विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह विभाग बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अंत में कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने सभी उपस्थित जनों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया।

???? माननीय मंत्री श्री अविनाश जी गहलोत ने कहा –

“भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि जल संरक्षण को लेकर समाज जागरूक हो चुका है।
सरकार गांव-गांव जाकर संवाद कर रही है, योजनाएं ज़मीन पर उतर रही हैं। 50 करोड़ की लागत से उमड़ा बांध को मंजूरी इस क्षेत्र की प्राथमिकता दर्शाती है। जिला कलेक्टर द्वारा पचानपुरा स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की पहल सराहनीय है। साथ ही वृक्षारोपण का संदेश जन-जन तक पहुंचना चाहिए।”

???? माननीय मंत्री श्री ओटाराम जी देवासी ने कहा –

“आज का कार्यक्रम राज्य स्तरीय आयोजन जैसा भव्य है। यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, अब जन-आंदोलन बन चुका है। ‘जल है तो कल है’ अब केवल नारा नहीं, जीवन की सच्चाई है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से जल चेतना, खेती-बाड़ी और पशुपालन तक में सुधार की लहर आई है। यह सब मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व में हो रहा है।”

???? कार्यक्रम की अन्य प्रमुख बातें:
युवा बाइक रैली और रथ यात्रा ने पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण का संदेश फैलाया। महिलाओं द्वारा गैर नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत ने आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि प्रशासन व ग्रामीण जन मिलकर जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।

यह जानकारी मंत्री देवासी क़े निजी सचिव जगदीश देवासी ने दी।
—————–

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment