अफीम किसानों ने नारकोटिक्स विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोला।

SHARE:

अफीम किसानों ने नारकोटिक्स विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोला।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

अफीम उत्पादक जिले चित्तौड़गढ़ में अफीम किसानों ने नारकोटिक्स विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। जिले के राशमी क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं जहां उन्होंने झूठी कार्रवाइयों में किसानों को फसाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल राशमी क्षेत्र के रूद में रतनलाल सुखवाल के यहां नारकोटिक्स विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अवेध अफीम पकड़ी गई है। जिसे ग्रामीणों द्वारा मिली भगत और झूठी बताते हुए किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण भी एकत्रित हुए हैं। किसानो की मांग है कि जब तक पकड़े गए व्यक्ति को नारकोटिक्स द्वारा छोड़ा नहीं जाएगा तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

बाईट l सुरेंद्र सिंह ग्रामवासी

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment