खाने की होटल पर मारपीट करने वाले बदमाश को कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चितौडग़ढ़,नरेन्द्र सेठिया
खाने की होटल पर मारपीट करने वाले बदमाश को कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी ने दुकान के मालिक को जान से भी मारने की कीथी कोशिश आरोपी को कार सहित किया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के चंगेरा का रहने वाला ऋषभ अग्रवाल।
प्रार्थी रोशन की होटल एम.पी 44 मढढा चोराया ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की के मुझ प्रार्थी की होटल एम.पी 44 मडडा चोराया से नीमच रोड पर स्थित है, ऋषभ अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ मेरी होटल पर आया जिन्होने मेरी होटल पर आकर खाना खाया, खाना खाकर बाहर चले गये, ऋषभ अग्रवाल ने मेरे पास आते ही हाथो से मारपीट शुरू कर दी ओर अपहरण कर ले जाने की कोशिश की गई ।
वही ऋषभ अग्रवाल ने मारपीट की जिससे सिर मे चोट आई मौके पर होटल कर्मचारीयों ने बीच बचाव किया,अगर मेरा बीच बचाव नही करते तो ऋषभ अग्रवाल मुझे गाडी मे डालकर ले जाता ।
अनुसंधान अधिकारी सूरज कुमार स.उ.नि. व टीम ने आरोपी ऋषभ अग्रवाल निवासी चंगेरा, थाना नीमच केन्ट, जिला नीमच (म.प्र.) को ग्राम चंगेरा, नीमच से डिटेन कर मामले हाजा की वारदात के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपी द्वारा वारदात करना स्वीकार किया ।
आरोपी अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को जप्त की गई वही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





