मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली ने किया जिला कारागृह पाली का आकस्मिक निरीक्षण।

SHARE:

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली ने किया जिला कारागृह पाली का आकस्मिक निरीक्षण।

प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने जानी कारागृह की कार्यप्रणाली।

पाली।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार ऋचा चौधरी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली द्वारा आज जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 113 बन्दी जिला कारागृह, पाली में निरूद्ध मिले।
ऋचा चौधरी द्वारा कारागृहों में निरूद्ध सभी बंदियों से भोजन, चिकित्सीय सुविधाओं, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध मे जानकारी ली गई एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बन्दियों को उनके संबंधित प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। दौराने निरीक्षण यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बन्दी आर्थिक या अन्य कारणों से बिना अधिवक्ता के प्रतिनिधित्व के कारागृह में निरूद्ध ना रहे। बंदियों ने न्यायिक अधिकारियों को कारागृह की सभी व्यवस्थाएं सही होना बताया।
इस दौरान प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी स निकिता जैन, अक्षीता जैन एवं स रेखा चौधरी भी साथ रहे, जिन्हें कारापाल जिला कारागृह, पाली द्वारा कारागृह की कार्यप्रणाली, बन्दियों की आवक, न्यायालयों में पेशगी, एसटीडी बूथ, विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से न्यायालयों में पेशी इत्यादि प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान जोराराम कारापाल जिला कारागृह पाली, जेल विजिटिंग लॉयर वैशाली व्यास, अल्ताफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।
————-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment