डॉ. वीरेंद्र वर्मा की तत्परता से महिला की जान बची, समय पर उपचार बना संजीवनी
संजय यादव,अयोध्या।
जिला चिकित्सालयअयोध्या में रविवार देर रात एक महिला की जान चिकित्सकों की सतर्कता, समयबद्ध चिकित्सा प्रबंधन और तत्पर सेवा भावना के चलते बचाई जा सकी।
रात 12:40 बजे, 58 वर्षीय सावित्री देवी, पत्नी ओम प्रकाश, निवासी साहबगंज (गुड़िया गली) को अचानक तेज सीने के दर्द के कारण जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा में लाया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बिना देर किए ईसीजी कराई, जिसमें गंभीर हार्ट अटैक (STEMI) की पुष्टि हुई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने Dr. RML STEMI Care Unit से त्वरित परामर्श लिया। संस्तुति मिलते ही मरीज को तुरंत टेनेक्टीप्लेज़ दवा दी गई, जो खून के थक्के को घोलकर रक्त संचार सामान्य करने में मदद करती है।डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि यदि यह दवा समय पर न दी जाती, तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। तत्परता से की गई इस चिकित्सा प्रक्रिया के चलते सावित्री देवी की जान बचाना संभव हो सका।उपचार के बाद मरीज को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बेहतर उपचार हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर है और आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया जारी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





