जल संग्रहण एवं जल संरक्षण पखवाड़े के तहत पीएम श्री बालिका विद्यालय में चार्ट प्रतियोगिता व शपथ आयोजित।
सादड़ी।
5जून से शुरू हुए जल संग्रहण एवं जल संरक्षण पखवाड़े के तहत स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली व समाजसेवी हिम्मत परिहार व भंवर लाल घांची के सानिध्य में चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सभी ने जल संग्रहण व संरक्षण की शपथ ली।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सरस्वती पालीवाल ने बताया कि समाजसेवी हिम्मत परिहार व भंवर लाल घांची का प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने साफा व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया तथा 5जून से शुरू हुए जल संग्रहण व जल संरक्षण पखवाड़े की जानकारी दी। तत्पश्चात सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में हुई चार्ट निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय रही रितिका त्रिपास व हर्षा ने चार्ट का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने दोनों बालिकाओं के चार्टों को सराहा ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला तथा जल की बचत करने का आह्वान किया।अंत में सभी ने जल संग्रहण व जल संरक्षण की शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि जलसंग्रहण व जलसंरक्षण पखवाड़े का समापन 20जून को होगा।इस अवसर पर प्रथम द्वितीय रहने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





