भारत का संविधान जनता की आवाज है: रामजी गिरि

SHARE:

भारत का संविधान जनता की आवाज है: रामजी गिरि

भाजपा के लोग संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं : चेतनारायण सिंह

संजय यादव,अयोध्या।

संविधान एक दिन में नहीं बना।बाबा साहब के नेतृत्व ने तमाम विद्वानों ने संविधान की संरचना की। हमारा संविधान जनता की आवाज है और यह हर हिंदुस्तानी के लिए दस्तावेज है।उक्त विचार संगठन सृजन अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर रामजी गिरि ने रविवार को रुदौली विधान सभा के ग्राम रानीमऊ स्थित निर्मल कुटिया में संविधान बचाओ सम्मेलन में व्यक्त किए।सम्मेलन की अध्यक्षता बुजुर्ग कांग्रेसी मो0 रफीक उर्फ बफ़ाती ने की तथा संचालन जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि संविधान को बदलने की बात बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है वह भी इसको बदलने की बात अयोध्या से उठी है।हमारे संविधान में सभी की भावना समाहित है।संविधान बदलने की बात से भगवान को भी दुख हो रहा होगा। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया जाता है।लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष की बात दबा जी जाएगी तो कैसे शोषितों और वंचितों की आवाज संसद तक पहुंचेगी।श्री रामजी गिरि ने कहा कि संविधान की संरचना को बचाने के लिए एक होना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस के संगठन को जिले में मजबूत बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।अगले एक माह के अंदर जिले से 11 हजार कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इनके मंसूबों को पूरा होने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जितने मुद्दे उठाए वह किसानों से जुड़े उठाए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति जो भाजपा की चटकारिया करता है वह दो गनर लेकर चलता है जिसकी जान को हमेशा खतरा उत्पन्न रहता है
उनकी सुरक्षा को हटाने में भाजपा सरकार ने कितनी तेजी करके राहुल गांधी की एस पी जी सुरक्षा को हटा दिया है।जिला अध्यक्ष ने तल्ख लहजे में कहा कि जब चुनाव आता है तो कुछ गद्दार भाजपाई और दूसरे दलों में चले जाते हैं लेकिन मेरे रहते अब अयोध्या में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने
संगठन सृजन पर भी जोर देते हुए कहा कि जिले में दस हजार बहादुर कार्यकर्ता जिनके रगो में कांग्रेस का खून है ऐसे जांबाज कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की जाएगी।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने का चाहे जितना प्रयास करे लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे।पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम दास वर्मा ने कहा कि संविधान बचाने के लिए सभी को एक जुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ना पड़ेगा।कार्यक्रम के संयोजक तथा ए आई सी सी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा के लिए तथा भाजपा द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति को मिटाने किए कन्याकुमारी से कश्मीर तक हजारों किमी0 की यात्रा करके देश में अमन चैन का संदेश दिया है।सम्मेलन को पी सी सी सदस्य कारिब करनी व वरिष्ठ कांग्रेसी मुनीर अहमद खां ने कहा कि अयोध्या जनपद के कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशों का पालन करके पार्टी की गतिविधियों को तेज करने में कोई कसर नहीं रखेंगे।सम्मेलन को नगर कांग्रेस रुदौली के अध्यक्ष तारिक रुदौलवी, जिला उपाध्यक्ष मो0 इरफान खां, मुजतबा खां,ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला,पति राखन रावत,राजकुमार पांडेय,राम आशीष तिवारी,अबूबकर खां,मुजफ्फर हसन खां,अशोक गुप्ता,नदीम खां (शुजागंज) राजू,मान सिंह शिवकुमार मौर्या,अनमोल शुक्ला,राम कृष्ण मिश्रा आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment