15 से 30 जून, 2025 तक धरती आबा संतृप्ति शिविर) आयोजित होंगे।
कार्यशाला आयोजित हुयी
पाली।
15 से 30 जून 2025 तक धरती आबा जन भागीदारी अभियान (जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर) आयोजित होंगे। इसे लेकर आज शनिवार को कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिला कलक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार कार्यशाला आयोजित हुयी । इस अभियान से जनजातीय वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जाए।
कार्यशाला में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू चौधरी व अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विशल सीपा के सानिघ्य में आयोजित हुयी। इस अवसर पर चौधरी ने अभियान की कार्ययोजना और रूपरेखा व क्रियान्वयन के लिये व विभिन्न विभागों में आपसी समन्वय से जनजातिय वर्ग को किस प्रकार से लाभ पहुचाना है उसके बारे में जानाकारी दी और बताया कि किस प्रकार अभियान में कार्य किया जाना है। इसमे कल पहला शिविर बाली में पीपला औऱ कुंडल में 11 से 5 बजे तक आयोजित होंगे अन्य शिविर ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले की 7 पंचायत समितियों की 43 ग्राम पंचायत के 67 गांवों का चयन इस के लिये किया गया है।
इस अवसर पर एसीईओ विशाल ने बताया कि अनुसूचित जनजातीयों के लिए विकास कार्य योजना के तहत अगले 5 वर्षों में लक्ष्यों को प्राप्त किया जाएगा। इस योजना में 25 कार्यक्रम सम्मिलित है जिनका क्रियान्वयन 17 मंत्रालयों द्वारा किया जाएगा।
उन्न्होंने बताया कि प्रत्येक मंत्रालय अपने-अपने विभागों को आवंटित निधियों के माध्यम से समयबद्ध तरीके से सम्बन्धित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होगा। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर द्वारा जिला स्तरीय कमेटी एवं ब्लॉक स्तरीय क्रियान्वयन दलों का गठन किया गया है। ब्लॉक स्तरीय क्रियान्वयन दलों द्वारा संबंधित 17 मंत्रालयों से संबंधित विभागों के द्वारा ऐसे लाभार्थी की पहचान की जाएगी जिन्हें उनके अधिकार नहीं मिले हैं।
संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया जाएगा। भूमि सुरक्षित करने में सहायता करना तथा बहुउद्देशीय केन्द्रों एवं छात्रावासों के निर्माण और रख रखाव करना। शिविर में वन अधिकार अधिनियम के तहत चिन्हित लाभार्थियों को पट्टे जारी करना, आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा कार्ड, किसान सम्मान निधि, खाद्य सुरक्षा, विश्वकर्मा और विभिन्न पेंशन योजना आदि कार्य इन शिविरों के माध्यम से किए जाएंगे।
ये कार्य होंगे
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीण विकास, जल शक्ति, विद्युत ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, महिला एवं बाल विकास शिक्षा, आयुष दूरसंचार, कौशल विकास एवं उद्यमिता, इलैक्ट्रोनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य पालन पशुपालन एवं डेयरी पंचायतीराज पर्यटन और जनजातीय कार्य मंत्रालय की विविध योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थी का आधार नामांकन, आयुष्मान भारत जनधन शेष है उनका नामांकन के लिए चिन्हिकरण करते हुए आधार नामांकन के लिये ऐसे स्थानों का चयन किया जा रहा है जहां नामांकन केन्द्र के लिए इन्टरनेट कनैक्टिविटी उपलब्ध हो।
इस अवसर पर कार्यशाला में अभियान से जुडे विभागों के अधिकारी महिला बाल विकास , कृषि ,शिक्षा , पंचायत आदि विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





