स्लग: मौत पर सवाल
चितौडग़ढ़ नरेन्द्र सेठिया
श्रीसांवलिया सेठ के दर्शन करने आये परिवार की मासूम बेटी की मौत के बाद परिजनों ने लगाया पुलिस पर गम्भीर आरोप मासूम बच्ची की मौत के बाद माता पिता मांग रहे इंसाफ आखिर किसने की हत्या हमारी बेटी की???
रविप्रकाश मीणा अपनी पत्नी नीतू और ढाई साल की बच्ची के साथ अपने ही खास मित्र और पत्नी बेटी के साथ सांवलिया सेठ के दर्शन करने के लिए दिनांक 8/5/2025 को साँवलिया सेठ के दर्शन करने के लिये दोसा से आये थे ।
यही सांवलिया सेठ के यहां कृष्ण धाम एक गेस्ट हाउस में रुके में दोनो परिवार अलग अलग कमरे 102 , 103 में रुके थे, दर्शन करने के बाद परिवार जनों ने बाजार में खरीदी भी की ,इस दौरान बच्चियां कमरे पर ही थी लेकिन रवि प्रकाश की ढाई साल की बेटी की किस कारण मौत हो गयी है यह जांच का विषय है।
परिवार जनों ने मासूम बच्ची का इलाज उप जिला चिकित्सालय सांवलिया जी लेकर गये फिर चितौडग़ढ़ रैफर कर दिया और फिर चितौडगढ उदयपुर महाराणा भूपाल में भी भती करवाकर ईलाज कराया लेकिन परिवार को शक है कि हमारी बच्ची जी मौत कैसे हो गयी है,वही परिवार के पिता ने पुलिस पर गभीर आरोप लगाया है कि पुलिस ने हमारी कोई मदद नही की है।
अब पीड़ित माता पिता अपनी बच्ची की रहस्यमय हुई मौत की जांच कराने के लिए सांवलिया जी स्थित पुलिस थाने से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक तक न्याय की गुहार लगा रहे है। रवि प्रकाश मीणा बच्ची के पिता की निवासी दौसा की बाईट नीतू मीणा बच्ची की मां निवासी दौसा की बाईट परिवार की मौसी की जयपुर की बाईट
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





