चौखला मदारिया नीलगर (रंगरेज समाज) सामाजिक सेवा संस्थान का तीसरा सामुहिक विवाह सम्मेलन 16 जून को।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चौखला मदारिया नीलगर (रंगरेज समाज) सामाजिक सेवा संस्थान का तीसरा सामुहिक विवाह सम्मेलन 16 जून सोमवार को कपासन दरगाह परिसर में आयोजित किया जाएगा, सम्मेलन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 16 जून सोमवार को सुबह 7 बजे नीलगर ( रंगरेज) समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी आयोजन कमेटी के द्वारा जोर शोर से की जा रही है विवाह सम्मेलन में लगभग 40 जोड़ों को अहमद कबीर मंजिल में मुस्लिम शरियत के अनुसार निकाह कराया जाएगा, आयोजन कमेटी के सदस्यों के द्वारा आयोजन स्थल पर गर्मी को देखते हुए छाया, हेतू टेंट लगवा कर परिसर में कूलर लगवा दिए हैं, सभी बारातों के ठहरने की व्यवस्था हेतु कमरे, भोजन,ठंडा पानी, मेडिकल, तथा सुरक्षा व्यवस्था, हेतु महिला पुरुष सुरक्षा गार्ड की ज़िम्मेदारी दे दी गई हैं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ को लेकर अलग अलग टीमों का गठन कर विभिन्न कमेटीया बनाकर जिम्मेदारियाँ दी जा चुकी हैं, बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग की व्यवस्था जैल के पीछे साबरी बाग कॉलोनी के समीप की जाएगी आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर कर, फिजूलखर्ची को रोकना हैं
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





