अयप्पा मंदिर से हुई चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार। चोरी की गई वाद्य यंत्र मशीन बरामद।

SHARE:

अयप्पा मंदिर से हुई चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार।
चोरी की गई वाद्य यंत्र मशीन बरामद।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

कस्बा निम्बाहेडा में विगत दिनों अय्यप्पा मंदिर से हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थानां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया वाद्य यंत्र मशीन बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा कस्बे में स्थित अयप्पा मंदिर से 28 मई को अज्ञात बदमाश मंदिर में लगे वाद्य यंत्र तथा मंदिर परिसर मे खूदी ट्यूबेल की मोटर केबल सेट रात्रि को खोल कर ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। थानाधिकारी निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. विरेन्द्र, सुमित कुमार, शिशपाल, ज्ञानप्रकाश, हेमन्त कुमार द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर संदिग्ध आरोपी करण पुत्र रमेश चन्द्र अहीर उम्र 26 साल निवासी अजगन मण्डी (पुरानी लहसुन मण्डी नीमच) के सामने रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित झुग्गी झोपड़ी, थाना नीमच केन्ट, जिला नीमच (म.प्र.) को डिटेन कर वारदात के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपी द्वारा वारदात करना स्वीकार किया । जिसे गिरफ्तार कर उसकी सूचना पर मन्दिर से चोरी किया गया वाद्य यंत्र बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को जांच के बाद न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment