जिला प्रभारी सचिव अश्विनी भगत रहेंगे। आज से तीन दिवसीय पाली दौरे पर।
पाली।
अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव अश्विनी भगत बुधवार को तीन दिवसीय पाली दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला प्रभारी सचिव अश्विनी भगत बुधवार को प्रातः 10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे पाली पहुंचेगे तथा 6 जून को दोपहर एक बजे पाली से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वे भ्रमण के दौरान जिले की मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत 5 से 20 जून 2025 तक चलने वाले अभियान की सफलता का जायजा लेंगे तथा जिला कलक्टर, कार्यकारी ऐजेंसीज एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण और अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक लेंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 100





