16वें केंद्रीय वित्त आयोग समिति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

SHARE:

16वें केंद्रीय वित्त आयोग समिति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

संजय यादव,अयोध्या।

जनपद अयोध्या में 3 जून को प्रस्तावित 16वें केंद्रीय वित्त आयोग समिति के दौरे को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह समिति डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो विभिन्न राज्यों और जनपदों में वित्तीय व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए भ्रमण पर है।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद से नामित लाइजिन अधिकारी केंद्र से आ रहे अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें, ताकि समिति के दौरे के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की समस्त व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित की जाएं।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक (यातायात) को निर्देशित किया कि प्रस्तावित मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाया जाए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर,उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय,नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार
मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिरुद्ध प्रताप सिंह,नगर मजिस्ट्रेट, जिला पंचायती राज अधिकारी,खंड विकास अधिकारी, मसौधा
ड्यूटी में तैनात सभी मजिस्ट्रेट बैठक के उपरांत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने स्थल निरीक्षण भी किया और तैयारियों की भौतिक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment