शमशान की भूमी से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणो ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
दिनांक 02-06-2025 को ग्रामवासी निवासियान भागल तहसील भदेसर जिला चितौडगढ ने जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष उपस्थित होकर रामेश्वर लाल जाट पिता भगवान लाल जाट द्वारा ग्राम भागल मे बने हुए शमशान भूमि पर कब्जा कर लिया हे जो लगभग पांच से छः बिघा जमीन हे जिस पर अवैध अतिक्रमण कीया हुआ हे के सम्बन्ध मे ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन दिया तथा ग्रामीणों ने बताया कि रामेश्वर लाल जाट आए दिन गोचर भूमि के नाम से ग्रामीणों से ब्लैकमेल कर कर रुपए एठने की फिराक में रहता है तथा रामेश्वर लाल के खिलाफ पूर्व में कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने से आज समस्त ग्रामवासियों की ओर से जिला कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देते समय रतन लाल जाट,भगवान लाल, पूरण मेघवाल, प्रकाश जांगिड़, गणेश मेघवाल, कालू सिंह, नरेंद्र सिंह, पवन मेघवाल, कमलेश जाट, मदन जाट, कैलाश जाट, मधु लाल जाट, व रतनलाल जाट सेगवा उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





