लुटैरी दुल्हन व उसका पति अरेस्ट,दलाल नामजद।

SHARE:

धोखे से फर्जी शादी कर रूपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
लुटैरी दुल्हन व उसका पति गिरफतार, दलाल नामजद।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

डुंगला थाना पुलिस ने धोखे से फर्जी शादी कर रूपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी की निवासी लुटैरी दुल्हन व उसके पति को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दुल्हन को दिये दो लाख रुपयों में से पुलिस ने 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। फर्जी शादी करा रुपये लेने वाले दलाल को पुलिस ने नामजद कर लिया है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि डूंगला थानांतर्गत किशनकरेरी निवासी नेमीचंद कुमावत ने उसके साथ धोखे से फर्जी शादी कर दो लाख रूपये ऐंठने वालों के खिलाफ डूंगला थाने पर प्रकरण दर्ज कराया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर राशि बरामदगी के लिए एएसपी सरितासिंह के निर्देंशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल (उ.नि.) व पुलिस जाब्ता एएसआई सुमेरसिंह, कानि. संतोष, शिवहरी व ओमप्रकाश द्वारा थाना क्षैत्र के गांव किशनकरेरी निवासी नेमीचंद कुमावत के साथ धोखा कर फर्जी शादी कर रूपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी लुटैरी दुल्हन यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार थानांतर्गत रूद्रपुर शिवनाथ निवासी 23 वर्षीय अनुराधा पत्नी विशाल कुमार पासवान व उसके साथी व पति 22 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र रामभवन पासवान को गिरफतार किया गया हैं। धोखे से शादी कराने वाले दलाल को पुलिस ने नामजद कर लिए हैं, जिसने शादी के नाम पर दो लाख रुपये पीड़ित से लिये थे, आरोपियों के कब्जे से घटना में पीड़ित से ऐठें गये 20 हजार रूपये नगदी बरामद किये गये ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment