ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नेतृत्व में रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सूचना निदेशक व जिलाधिकारी को संबोधित सौंपे ज्ञापन।
संजय यादव,अयोध्या धाम।
अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर अयोध्याधाम को सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने, संचालन समिति की बैठक बुलाने व कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्धारित शुल्क कम करने तथा उपनिदेशक सूचना व जिला सूचना अधिकारी की स्थाई नियुक्ति करने सम्बन्धी मांगों से युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री उ0 प्र0, महामहिम राज्यपाल उ0प्र0, सूचना निदेशक उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी अयोध्या को सम्बोधित ज्ञापन रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या श्री अरविन्द कुमार को आज पत्रकारिता दिवस के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर अयोध्या में बुलाकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या के मंत्री एस0 एन0 बागी ने किया। प्रतिनिधि मंडल में सम्पादक शिवकुमार मिश्र,सह सम्पादक डॉ आनंद उपाध्याय, पत्रकार नीरज श्रीवास्तव, आचार्य स्कंद दास,पवन कुमार खरवार,अनूप श्रीवास्तव, सुमित्रानंदन यादव, अनुराग विश्वकर्मा, अंकुर पांडेय, चंद्रधर द्विवेदी, महेंद्र उपाध्याय,रूबी सोनी, धर्मेंद्र सिंह तथा देवेश पांडेय सहित अन्य लोग शामिल थे।
ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग किया है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर अयोध्या धाम को संचालित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित संचालन समिति की तत्काल बैठक बुलाई जाए। इस मीडिया सेंटर को आवश्यक सुविधाओं से युक्त बनाया जाए तथा आवश्यक कर्मचारियों की शासन स्तर से नियुक्ति की जाए मीडिया सेंटर में किसी भी आयोजन के लिए शासन से निर्धारित शुल्क ₹2000 बहुत ज्यादा है इसलिए इसे कम करके अधिकतम शुल्क ₹500 निर्धारित किया जाए जिससे कोई पत्रकार या पत्रकार संगठन बैठक, गोष्ठियां, प्रेस वार्ताएं व प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आदि आयोजित कर सकें। अयोध्या जनपद में रिक्त उप निदेशक सूचना व जिला सूचना अधिकारी की स्थाई नियुक्ति की जाए। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में आने वाले पत्रकारों के वाहनों को मीडिया सेंटर तक जाने दें उन्हें रोक न जाए।
रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट ने अयोध्या ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि दिये सभी ज्ञापन यथोचित स्थान पर प्रेषित कर दिए जाएंगे साथ ही वे स्वयं अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर की कमियों को दूर कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे ताकि पत्रकार बंधुओ को अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर का समुचित उपयोग करने का अवसर मिल सके। ज्ञातव्य हो कि लगभग 35 साल के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर एक करोड़ की लागत से बन सका है लेकिन वह 4 साल से बंद पड़ा था उसको संचालित करने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा किंतु अभी भी यह सुविधाओं के अभाव में उपयोगी साबित नहीं हो पा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





