वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन।
पाली।
जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण विषय पर रजास्थान के समस्त जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सेवा समिति वृद्धाश्रम में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में दीप प्रजवल्लन कर किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कार्यशाला दो सत्रों में विभिन्न विषयों पर आयोजित की गयी।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर मंत्री द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को राज्य सरकार की चिकित्सा योजनाओ व अन्य जनकल्याण कारी योजनाओ से जुड़ने की अपील की और लाभ लेने के लिए आग्रह किया साथ ही उनके उन्नत व स्वास्थ्यव्रद जीवन कामना की। इस अवसर पर वे वृद्वो से मिले और उनका आर्शीवाद भी लिया। कार्यक्रम में महेन्द्र बोहरा ने वरिष्ठजनों को सकारात्मक जीवन की प्रेरणा के साथ ही अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला के आयोजन में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञो जिनमे ने विचार व्यक्त किए जिनमे . योग एवं ध्यान सत्र आयुर्वेद विभाग डॉ विजय कुमार वर्मा , वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम और प्रतिक्रिया विषय पर प्रस्तुतीकरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान पाली नरेन्द्रसिंह देवड़ा , भोजन मानसिक स्वास्थ्य और निवारण देखभाल विषय पर प्रस्तुतिकरण चिकित्सा विभाग डॉ वेदांत गर्ग एवं डॉ हितेश आनन्द त्रिवेदी , पोषण एवं स्वस्थ्य रूप में वृद्धावस्था विषय पर प्रस्तुतीकरण डॉ गीता सरिदता एवं डॉ अंकित अवस्थी, वित्तीय योजना और डिजिटल साक्षरता विषय पर प्रस्तुतीकरण आईसीआईसीआई बैंक पाली प्रवीण व्यास , सामाजिक जुड़ाव और समय प्रबंधन के लिए रणनीतियां विषय पर प्रस्तुतीकरण वरिष्ठ नागरिक समिति व नूतन पहल महिला संगठन नूतन बाला कपिला
अन्य सत्र में सामाजिक सुरक्षा लाभों के बारे में जागरूकता विषय पर प्रस्तुतीकरण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, अंतर-पीढ़ीगत संवाद (मनोरजंक गतिविधियां, खेल) कार्यक्रम का आयोजन खेल अधिकारी लहरी दास वैष्णव, शारीरिक शिक्षक गिरधारी लाल सैन , वरिष्ठ नागरिकों का फीड़बैक – वरिष्ठ नागरिक भी लिया गया और कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सेवा समिति विजयराज बम्ब कांतिलाल व पूर्व मैनेजमेंट टीम समेत ब्लॉक सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, कानाराम, माधोसिंह मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





