सरकारी अस्पताल के महिला हॉस्टल के कमरेनके मिला महिला डॉक्टर का शव।

SHARE:

जोधपुर में मिली महिला डॉक्टर की 2 दिन पुरानी बॉडी:सरकारी हॉस्पिटल के गर्ल्स हॉस्टल में शव मिलने से दहशत, बदबू फैली तो गेट तोड़ा।

जोधपुर,राजस्थान

जोधपुर में महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों ने मौत हो गई। मथुरा दास हॉस्पिटल के गर्ल्स हॉस्टल में डॉक्टर की बॉडी मिलने से दहशत फैल गई है। डॉ डॉक्टर कविता वर्मा (31) यहां पीजी की तैयारी कर रही थीं

डॉक्टर के कमरे से बदबू आने पर दूसरी डॉक्टर्स ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ा तो डॉक्टर कविता की बॉडी पलंग पर पड़ी मिली।

Oplus_131072
Oplus_131072

आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत दो दिन पहले हुई थी परिवार ने बताया कि पिता के निधन के बाद से वो तनाव में थीं हालांकि, मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है

सरकारी हॉस्टल में डॉक्टर की मौत की जानकारी के बाद देर रात पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर जांच में जुटे रहे
सरकारी हॉस्टल में डॉक्टर की मौत की जानकारी के बाद देर रात पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर जांच में जुटे रहे
कमरे से बदबू आने पर हुआ शक

शास्त्री नगर थाना पुलिस के अनुसार कविता सवाई माधोपुर की रहने वाली थीं। वो फीमेल हॉस्टल-9 की पांचवीं मंजिल पर रूम में रहती थीं

उनके कमरे से बदबू आने लगी तो दूसरी डॉक्टर्स ने उनका गेट खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी

डॉक्टर कविता के भाई और उनके परिजन बुधवार को शव लेने के लिए एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचे
डॉक्टर कविता के भाई और उनके परिजन बुधवार को शव लेने के लिए एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचे
ट्रेन से गिरने से हुई थी पिता की मौत

डॉ. कविता के भाई वीरेंद्र व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि उनके पिता एलआईसी में AO के पद पर थे। करीब साढ़े तीन साल पहले उनकी ट्रेन से नीचे गिरने की वजह से मौत हो गई थी

उसके बाद से ही कविता परेशान रहने लगी थीं। पढ़ाई में भी बैक आने से वो तनाव में रहती थीं रविवार रात को घरवालों से हुई बातचीत में वो सही लग रही थीं

परिवार ने बताया कि कविता काफी इंट्रोवर्ट थीं। पढ़ाई और पिता के निधन के कारण परेशान रहती थीं। (फोटो: मेटा AI जनरेटेड)
परिवार ने बताया कि कविता काफी इंट्रोवर्ट थीं। पढ़ाई और पिता के निधन के कारण परेशान रहती थीं। (फोटो: मेटा AI जनरेटेड)
9 साल में पूरी की थी एमबीबीएस

जानकारी के अनुसार डॉक्टर कविता 2014 बैच की स्टूडेंट थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि कविता के कुछ बैक लगे थे। इसकी वजह से उसकी एमबीबीएस पूरी होने में 9 साल लग गए। मार्च में इंटर्नशिप पूरी हुई थी। इन दिनों वो यहीं हॉस्टल में रहकर 15 जून को होने वाली पीजी एग्जाम की तैयारी कर रही थी

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment