करेडिया विद्यालय समाज सेवा शिविर में पक्षियों हेतु परिंडे बांधे।

SHARE:

 

करेडिया विद्यालय समाज सेवा शिविर में पक्षियों हेतु परिंडे बांधे।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

करेडिया विद्यालय समाज सेवा शिविर में पक्षियों हेतु परिंडे बांधे
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करेडिया में समाज सेवा शिविर व स्काउट एवं गाइड छात्र छात्रों के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों हेतु दाना पानी अभियान के तहत परिंडे बांधे गए। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य मोहन सिंह शक्तावत भेरूलाल प्रजापत भंवर सिंह उदयदास वार्ड पंच कालू लाल गाडरी विधायक प्रतिनिधि जमनालाल गाडरी विक्रम सिंह चौहान नरेंद्र सिंह शक्तावत सरकारी समिति व्यवस्थापक गोटू लाल भील कैलाश नायक बालूराम छोटू लाल माया कुंवर आशा कुंवर नर्स फूलवंती मीणा प्रेम कुंवर देऊ बाई व ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी नारायण लाल रेगर ने बताया कि समाज सेवा शिविर में छात्र विभिन्न शैक्षणिक सहशैक्षणिक गतिविधियों जैसे खेलकूद श्रमदान रंगोली प्रतियोगिता सामग्री निर्माण बागवानी सर्वेक्षण कार्य आदि में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment