शनिधाम में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया।
नरेन्द्र सेठिया,कपासन,चित्तौड़
शनि जयंती के अवसर पर मेवाड़ के प्रमुख शनि धाम शनि महाराज आली में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर छप्पन भोग का प्रसाद धराया गया!
इस दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु शनि देव के दर्शन करने के लिए पहुंचे, श्रद्धालुओं द्वारा तेल शनिदेव को तेल व प्रसाद अर्पण किया गया!
वही मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया, नगार खाने में नोपत बजाई गई , दर्शन करने आए सभी श्रद्धालुओं को कमेटी की ओर से विशेष प्रसाद वितरण किया गया, सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस बल भी तैनात रहा! दोपहर महा आरती के समय श्रद्धालुओं की प्रचंड गर्मी में भी लंबी-लंबी कतारे लगी रही।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 61





