महिला दरोगा का थप्पड़कांड, वीडियो वायरल।

SHARE:

महिला दरोगा का थप्पड़कांड, वीडियो वायरल

संजय यादव,अयोध्या।

राम नगरी अयोध्या से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दरोगा बैटरी रिक्शा चालक के साथ अभद्र व्यवहार करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दरोगा न केवल चालक की कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मार रही हैं, बल्कि उसके विरोध करने पर रिक्शा में बैठे यात्रियों के साथ भी बदसलूकी कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के समीप एक गली के कोने की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त महिला दरोगा राम जन्मभूमि थाने में तैनात हैं। यह वीडियो घटनास्थल के पास खड़ी एक कार से रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और लोग महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment