अयोध्या में शिव भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

SHARE:

अयोध्या में शिव भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

संजय यादव,अयोध्या

धर्म नगरी अयोध्या में समस्त शिव भक्तों द्वारा क्षिरेश्वर नाथ मंदिर के सामने, श्री राम अस्पताल के बगल एक भव्य और दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस विशाल आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में कई पूज्य संत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें छोटे महाराज, बड़े महाराज, पुजारी रामबाबू, अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, अयोध्या तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज, लड्डू गोपाल धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज, दिवाकर पांडे, नंदलाल, रूद्रप्रकाश, वत्सल, कल्लू पांडे और छोटे पांडे शामिल थे।
इस अवसर पर सभी शिव भक्तों ने मिलकर प्रसाद वितरण और व्यवस्था में सहयोग किया, जिससे पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह भंडारा अयोध्या में शिव भक्तों की आस्था और सेवा भावना का प्रतीक बन गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment