सीएम के आदेश को एडीए दिखा रहा ठेंगा
अयोध्या विकास प्राधिकरण में अब भी पुराना नियम लागू।नगर के लोगों में आक्रोश।
संजय यादव,अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में की गई अहम घोषणा को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अब तक अमल में नहीं लिया है। सीएम ने स्पष्ट रूप से कहा था कि 1000 स्क्वायर फुट तक के भवन निर्माण के लिए अब नक्शा पास कराने की अनिवार्यता नहीं होगी, लेकिन एडीए के सहायक अभियंता चंदन गुप्ता का कहना है कि उन्हें अभी इस बाबत कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
वर्तमान में अयोध्या में सिर्फ 400 स्क्वायर फुट तक ही नक्शे की छूट दी जा रही है, यानी मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आमजन को वही पुराने नियमों की चक्की में पिसना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री खुद अयोध्या के दौरे पर आने वाले हैं, तो उनका ही आदेश अब तक यहां क्यों नहीं पहुंचा?
हैरत की बात यह है कि एई चंदन गुप्ता इन दिनों अवैध निर्माण और नक्शा पास न कराने वालों पर लगातार छापेमारी में लगे हैं, लेकिन जब बात खुद सीएम के आदेश की आती है तो वे इसे “अभी आया नहीं” कहकर टाल देते हैं।
बॉक्स
-क्या अयोध्या विकास प्राधिकरण सीएम कार्यालय से बड़ा हो गया है?
-क्या आदेश को लागू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है?
या फिर सिस्टम में बैठा भ्रष्टाचार ही असली रोड़ा है?
इन सवालों के जवाब फिलहाल हवा में हैं, लेकिन इतना तय है कि जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





