पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड की मांगे हुई पूरी।

SHARE:

पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड की मांगे हाे गई पूरी

संजय यादव अयोध्या

26 मई को प्रेस क्लब सिविल लाइन करियप्पा मार्ग अयोध्या में लगेगा कैंप

अयोध्या 22 मई 2025। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले यह जानकारी दी की 26 मई साेमवार से प्रेस क्लब सिविल लाइन करियप्पा मार्ग अयोध्या में पत्रकाराें के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। उसका कैंप प्रेस क्लब में लगेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार ने बताया कि प्रेस क्लब में कैंप सुबह 11 बजे से लग जायेगा। उन्होंने बताया कि नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता के आदेशानुसार यह कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनने की पत्रकाराें की यह पुरानी मांग थी। जाे पूरी हाे रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment