ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को लाडली प्रसाद मंदिर के महंत के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, किया गया जिसमें आए हुए अतिथि मंगल भवन पीठाधीश्वर श्री जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषण देवाचार्य और पत्थर मंदिर के मंहत मनीषा दास ने हनुमान जी के चित्र पर अंग वस्त्र माला अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया
संजय यादव,अयोध्या ।
ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को अयोध्या लाडली प्रसाद मंदिर शास्त्री नगर स्थित एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर आए हुए अतिथियों लाडली मंदिर के महंत ने मंगल भवन पीठाधीश्वर श्री जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषण देवाचार्य के साथ पत्थर मंदिर के महंत मनीषा दास को अंग वस्त्र माला पहनकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया, जिसके बाद उन्होंने इस भंडारे का विधिवत उद्घाटन किया। यह भंडारा धर्मार्थ सेवा और जनसेवा की भावना से आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का मुख्य आयोजन लाडलीप्रसाद मंदिर महंत वीरेन्द्र दास के द्वारा किया गया, जिसमें शमिल राम नारायण मौर्य एवं गिन्नी मौर्य ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन में अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्वयंसेवक सम्मिलित हुए, जिन्होंने भंडारे को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी बीजेपी नेता मुकेश तिवारी फौजी, सुसर मंदिर के महंत अवध राम शुक्ला पलटू दास अखाड़ा के उत्तराधिकारी बाबा मुन्ना दास राम नारायण मौर्य, सौरभ , प्रफुल्ल मौर्य ,
गणेश श्रीवास्तव, सचिन चौरसिया , छोटू कौशल, कृष्णा पांडेय , मोहित कौशल, अंकित , अखिल गुप्ता दास, प्रमुख रूप से शामिल थे।
मुकेश तिवारी फौजी भाजपा नेता ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी आयोजकों और स्वयंसेवकों की सराहना की और कहा कि यह भंडारा भगवान राम की नगरी अयोध्या में आध्यात्मिकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा। भंडारे में उपस्थित सभी भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था। इस भव्य आयोजन ने स्थानीय समुदाय में एकता और धार्मिक उत्साह का संचार किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





