नगर निगम पाली द्वारा वसूल किया जाएगा 7 करोड़ 53 लाख का यूजर चार्ज।
पाली।
शहर में घर-घर कचरा संग्रहण करने वाली संवेदक फर्म वी वॉयस के द्वारा निविदा शर्तो के अनुसार यूजर चार्ज संग्रहण का कार्य किया जाएगा।
आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि पाली शहर के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं आवासीय क्षेत्र में जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक लगभग 7 करोड़ 53 लाख रुपए का यूजर चार्ज अभी तक बकाया है। यूजर चार्ज के संग्रहण के लिए संवेदक फर्म के कर्मचारियों द्वारा संबंधित को नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 128 के अंतर्गत बकाया राशि के बिल दिए जाएंगे। इन बिल का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित पर नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त ने यह भी बताया कि यूजर चार्ज की राशि निगम कोस में जमा होने पर निगम की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।


Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





