विधायक राणावत के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा।

SHARE:

विशाल तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल ख़ुडाला फालना विधायक राणावत के नेतृत्व में हुआ संपन्न।

फालना,पाली

भारतीय जनता पार्टी मंडल ख़ुडाला फालना द्वारा आज बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली सम्पन्न हुई इस अवसर पर विधायक राणावत ने कहा कि पहलगाँव आतंकी हमले के जवाब में शौर्य एवं पराक्रम से पाकिस्तान को परास्त करने पर भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम जो फालना में रखा गया है जिसमें आप सभी नगरवासीयो ने भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में भी इसी तरह देश के सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आप ज़रूर पधारें, इस दौरान विधायक राणावत ने देश को प्रथम रखने के अपने उद्देश्य को उजागर किया और कहा कि अपने लिए देश सर्वप्रथम है उसके बाद में सब है जब देश की बात जब आती है तो प्रत्येक देशवासी को अपने देश के लिए तैयार होना चाहिए इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने कहा कि आप सभी मातृ शक्ति,युवाशक्ति,खुडाला फालना नगरवासियो ने जो कार्यक्रम में शिरकत की आप समय पर पधार कार्यक्रम को सफल बनाये उसके लिए मैं दिल से आपका आभारी हूँ कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी,पूर्व जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार, नगर पालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शाह ,तिरंगा यात्रा जिला संयोजक दिग्विजय सिंह राठौड़,भरत त्रिवेदी बाली विधानसभा तिरंगा यात्रा प्रभारी एवं इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,महिला मोर्चा ,एससी मोर्चा,एस टी मोर्चा,

किसान मोर्चा,आदि सभी ने अपनी,अपनी भागीदारी निभाई भारतीय जनता पार्टी ख़ुडाला फालना के देवतुल्य सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment